मनोरंजन

ये रिश्ता: क्या अक्षरा और अभिमन्यु के बीच से हट जाएगा अभिनव, शो छोड़ने की खबरों पर क्या बोले जय

Connect News 24

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में खुलासा हुआ कि अबीर का असली पिता अभिमन्यु है अभिनव नहीं. फिर अक्षरा पर दूसरा बम तब फटा  जब छोटे अबीर को पता चला कि अभिमन्यु उसका बायलॉजिकल फादर नहीं है.

क्या शो से गायब होने वाला है अभिनव?

अब शो में बड़ा ट्विस्ट आएगा जब अबीर को पता चलेगा कि अभिमन्यु ही उसका पिता है, लेकिन कैसे पता चलेगा ये जानने के लिए तो शो देखना होगा. लेकिन इस बीच खबर आई है कि ये रिश्ता से अभिनव यानी जय सोनी क्विट कर रहे हैं? तो क्या शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अभिनव को रिमूव किया जा रहा है? क्या अबीर अभिमन्यु और अक्षरा फिर से एक फैमिली हो जाएंगे? शो छोड़ने की बात पर जय सोनी ने खुद अपना रिएक्शन दिया है.

क्या बोले जय सोनी

एक्टर जय सोनी की  कुछ महीनों पहले ही शो ये रिश्ता में एंट्री हुई है. अब उनके शो से क्विट करने की खबरें भी आने लगी हैं. एक्टर जय को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें कहा गया कि आने वाले एपिसोड में अभिनव का ट्रैक चेंज किया जा सकता है और कैरेक्टर को खत्म किया जा सकता है. टेलीचक्कर के मुताबिक, जय सोनी ने शो से बाहर होने की खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा- सच कहूं तो मुझे इस बारे में बिलकुल भी नहीं पता.इन बातों में मैं वैसे भी नहीं जाता. तो पता नहीं  ये रिपोर्ट्स भी कहां से आती हैं. अभी ट्रैक जैसा चल रहा है वे वैसा ही रहेगा. मैं लगातार शूट कर रहा हूं.’ ऐसे में जय सोनी के फैंस को अभी जय इस शो में भोले भाले अभिनव बने और दिखेंगे. 

ये भी पढ़ें : कमल हासन ने The Kerala Story को बताया ‘प्रोपेगेंडा’ तो विपुल शाह बोले- ‘पहले फिल्म देख लें…’

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button