Schools

10वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास तक कर सकते हैं इन नौकरियों के लिए अप्लाई, तुरंत भर दें फॉर्म

Connect News 24

Custom Department Recruitment 2023 Last Date: कस्टम डिपार्टमेंट ने कुछ समय पहले बहुत से पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन काफी समय से हो रहे हैं और अब अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी पास आ गई है. इसलिए योग्य और इच्छुक होने के बावजूद अगर किसी वजह से अभी तक आप अप्लाई न कर पाए हों तो अब कर दें. इन पद के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं इसलिए देर न करें. तुरंत फॉर्म भर दें और लास्ट डेट के पहले स्पीड पोस्ट से संस्थान तक पहुंचा दें.

जानिए इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल

  • कस्टम डिपार्टमेंट की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 29 पद भरे जाएंगे. ये पद टैक्स असिस्टेंट, हवलदार आदि के हैं.
  • एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन ही डाउनलोड करना है. इसे यहां से डाउनलोड करके ठीक से भरें, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाएं और नीचे बताए गए पते पर भेज दें.
  • आवेदन स्पीड पोस्ट से ही भेजें क्योंकि अप्लाई करने की आखिरी तारीख पास आ गई है. इन पद के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2023 है.
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं – mumbaicustomszone1.gov.in. यहां से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं.
  • जहां तक योग्यता की बात है तो ये पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. मोटे तौर पर दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स तक अप्लाई कर सकते हैं. एज लिमिट 18 से 27 साल है.
  • इन वैकेंसी के लिए उन कैंडिडेट्स को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने स्पोर्ट्स में बढ़िया परफॉर्म किया है.
  • इन पद पर आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की एप्लीकेशन फीस नहीं देनी है.
  • आवेदन भेजने के लिए पता ये है – असिस्टेंट/डिप्टी कमिशनर्स ऑफ कस्टम्स, पर्सोनेल एंड इस्टेबलिशमेंट सेक्शन, 8वीं मंजिल, न्यू कस्टम हाउस, बलार्ड इस्टेट, मुंबई – 400001.
  • लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें. 

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर से लेकर DSSSB तक यहां निकली हैं बंपर पद पर सरकारी नौकरियां 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button