Schools

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित इन पद के लिए कल से कर पाएंगे अप्लाई, यहां हैं आसान स्टेप्स

Connect News 24

NLC Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद अच्छी खबर है. एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पद पर भर्ती करने का फैसला लिया है. इस अभियान के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी. आवेदन प्रोसेस 3 अगस्त तक चलेगी.

NLC Recruitment 2023: रिक्ति विवरण

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कार्यकारी अभियंता, उप महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और अन्य पद सहित 284 रिक्ति पोस्ट को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

NLC Recruitment 2023: पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता और आयु सीमा चेक करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करना होगा.

NLC Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए यूआर / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 854 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 354 रुपये तय किया गया है.

NLC Recruitment 2023: ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

NLC Recruitment 2023: इस तरह करें भर्ती के लिए अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार एनएलसी इंडिया लिमिटेड आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • स्टेप 5: उसके बाद अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें
  • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- ​Government Jobs 2023: बिहार में जल्द शुरू होगी राजस्व अधिकारी सहित बम्पर पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button