मनोरंजन

नशे जैसी हालत में दिखे युजवेंद्र चहल! जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- ‘धनश्री छोड़ गई क्या’

Connect News 24

Yuzvendra Chahal Trolled For Video: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने मशहूर डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ शादी रचाई है. मौजूदा समय में युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस देखकर नेटिजंस क्रिकेटर के नशे में होने की चर्चा कर रहे हैं. अब इस वीडियो को लेकर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

वायरल वीडियो को लेकर ट्रोल हुए युजवेंद्र चहल 

हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल ठीक से चलते नहीं दिख रहे हैं, जिसकी वजह से एक शख्स चहल को पकड़ कर चल रहा है. इसके बाद गाड़ी में बैठने पर युजवेंद्र चहल काफी असहज नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद युजवेंद्र चहल को लेकर इंटरनेट पर ये बहस छिड़ गई है कि वह शायद शराब के नशे में हैं.

सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की ये वीडियो आग की तरह वायरल होने लगा है और अब युजवेंद्र चहल के काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. एक यूजर ने इस वीडियो के देख कमेंट कर लिखा है कि- ‘भाई क्या हुआ धनश्री छोड़ के चली गई क्या.’ दूसरे यूजर ने लिखा है कि- ‘अय्यर और धनश्री को एक साथ देख लिया क्या.’ 




ट्रोर्ल्स के निशाने पर युजवेंद्र चहल

इतना ही नहीं युजवेंद्र चहल को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- ‘भाई दारू ज्यादा हो गई है भाभी की टेंशन में.’ इस तरह से तमाम लोग युजवेंद्र चहल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. मालूम हो कि युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ फोटो-वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें रहती हैं. जिसकी वजह से अक्सर चहल का ट्रोल भी किया जाता है. 

यह भी पढ़ें- तेलुगू के फेमस कोरियोग्राफर Chaitanya Master ने की सुसाइड, आखिरी वीडियो में कहा- ‘कर्ज का बोझ नहीं सह सकता’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button