SchoolsUncategorizedउत्तरप्रदेशएटाबदायूंबरेलीबस्तीमथुरामहाराजगंजमहोबा

के0सी0एम0टी0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स और NISM के बीच हुआ LOU पर हस्ताक्षर

Connect News 24

     

बरेली स्थित केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आज राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान NISM – National Institute of Securities Markets के साथ एक महत्वपूर्ण लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग LOU पर हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया। इस समझौते का उद्देश्य केसीएमटी के छात्रों को वित्तीय बाजार, प्रतिभूति बाजार और निवेश के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान एवं राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन उपलब्ध कराना है।LOU पर केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल एवं महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार तथा NISM की ओर से AGM श्री शुभायु दास ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर डॉ. विनय खंडेलवाल ने कहा कि यह साझेदारी केसीएमटी के छात्रों के लिए एक नया अवसर लेकर आई है। NISM के सहयोग से अब हमारे बीबीए, बीकॉम (ऑनर्स) , एमबीए और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी सिक्योरिटी मार्केट से जुड़े विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। विशेष रूप से एमबीए के छात्रों को फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में NISM के प्रमाणित कोर्स करने का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें बैंकिंग, बीमा और पूंजी बाजार जैसे क्षेत्रों में रोजगार एवं करियर के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि केसीएमटी सदैव छात्रों को उद्योग की मांग के अनुसार तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह समझौता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।NISM के AGM श्री शुभायु दास ने केसीएमटी की शैक्षणिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के लिए जाना जाता है। इस LOU के माध्यम से NISM केसीएमटी में नियमित रूप से कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित करेगा ताकि छात्रों को बाजार की नवीनतम जानकारी और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।इस समझौता समारोह के दौरान संस्थान के प्रवक्ता अजीत वर्मा, मुकुल गुप्ता, रजत कपूर आदि मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button