बरेली

74 वा गणतन्त्र दिवस धूम धाम से मनाया गया – खण्डेलवाल कालेज

समारोह के मुख्य अतिथि डा. आर.के. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली रहें।

Connect News 24

खण्डेलवाल कालेज ऑफ मेनेजमेंट साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली के परिसर में 74 वा गणतन्त्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डा. आर.के. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली रहें। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन श्री गिरधर गोपाल, प्रबन्ध निदेशक डा. विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डा. अमरेश कुमार, ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देश’भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, जल संरक्षण, मेक इन इण्डिया, बरेली फ्यूचर, मानव स्वास्थ्य विषय पर झाँकियों व देश-भक्ति गीत पर सामुहिक-नृत्य, आकर्षक परेड ने सबका मन मोह लिया साथ ही खेल, नृत्य, गायन, कला आदि श्रेणीयों में विद्यार्थी- जानवी, अलंकृता, आयुष, स्नेहा, गायत्री, अभिनय, विनय, अनुराग, व हिमेष को नवरत्न सम्मान से पुरूस्कृत किया गया। एमजेपी रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय से गोल्ड मैडलिस्ट सौम्या गुप्ता, हर्षिता सक्सेना, अंशिमा अग्रवाल को महाविद्यालय से रू॰5000/- नकद से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं इस महाविद्यालय की प्रगति को देख कर काफी खुश हूँ। यहाॅ के विद्यार्थीयों में विशेष अनुशासन दिखा जो की सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देश भक्ति और भारतीय संस्कृति की भी शिक्षा प्रदान की जा रही है और इसका श्रेय महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति, महानिदेशक एवं समस्त प्रवक्तागण को दिया।
समस्त कार्यक्रमों में देश-भक्ति से ओत-प्रोत दिखायी दिये और मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया, समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 विनय खण्डेलवाल द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रितिका चावला व तृष्टि खण्डेलवाल द्वारा किया गया। समारोह के सफल आयोजन में समस्त प्रवक्तागण का सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button