बड़ी खबर, बिहार में टूट गया जदयू भाजपा गठबंधन
तेजस्वी के साथ मिलकर बनाएंगे नीतिश सरकार
संजय कुमार चौधरी
की रिपोर्ट
गोरखपुर :
नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया:
राजभवन से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे,
तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार; 160 विधायकों का सपोर्ट
5 साल बाद चाचा-भतीजा साथ-साथ
बिहार में JDU और BJP के बीच गठबंधन 5 साल बाद फिर टूट गया है। CM नीतीश कुमार मंगलवार शाम 4 बजे राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश ने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। उन्होंने राज्यपाल को 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है।
राजभवन के बाहर नीतीश ने भाजपा से गठबंधन टूटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में NDA से गठबंधन तोड़ने की बात कही है। इसके बाद नीतीश सीधे राबड़ी देवी के घर पहुंचे, जहां तेजस्वी यादव से उनकी मीटिंग हुई।
नीतीश को पूरे विपक्ष का समर्थन, 164 MLAs साथ
‘नीतीश सबके हैं
JDU-45
RJD-79
कांग्रेस- 19
हम- 4
जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने अभी तक समर्थन पत्र नहीं सौंपा। इसलिए 160 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर नीतीश राजभवन पहुंचे।
नीतीश होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री- कांग्रेस
कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। सब कुछ तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम होंगे। कांग्रेस को स्पीकर की कुर्सी मिल सकती है।
सियासी उठापटक के बड़े अपडेट्स…
. नीतीश कुमार राजभवन से सीधे राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे हैं। यहां पर राजद, कांग्रेस और माले के विधायक मौजूद हैं। तेजस्वी यादव से नई सरकार के गठन पर नीतीश बात कर रहे हैं।
. पटना में भाजपा ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों और संगठन के नेताओं को बुलाया गया है।
. RJD विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव समर्थन पत्र सौंपने के लिए अब से थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाएंगे। तेजस्वी करीब 115 विधायकों का समर्थन पत्र सौपेंगे।
. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के गठन से पहले तेजस्वी यादव ने गृह मंत्रालय मांगा है। गृह मंत्रालय अभी तक नीतीश के पास है। पिछली सरकार में तेजस्वी के पास पथ निर्माण विभाग था।
आज के अहम बयान ….
उपेंद्र कुशवाहा, JDU नेता – नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। आप आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।
रोहिणी आचार्य, लालू यादव की बेटी- राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी ।
पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय मंत्री – RJD और JDU की सरकार पहले भी बनी थी लेकिन चल नहीं पाई। फिर ये लोग मिलकर सरकार बना रहे हैं। ये बिहार के विकास के लिए शुभ संकेत नहीं है। हमारी पार्टी NDA के साथ थी और आगे भी रहेगी।
• JDU और BJP के बीच इन 5 वजहों से बढ़ी तकरार
फ्लोर टेस्ट के लिए पहले से ही तैयारी
गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार अब फ्लोर टेस्ट कराने की भी तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार सभी विधायकों को पटना में अगले 72 घंटों तक रहने का निर्देश दिया गया है। JDU के पास बिहार विधानसभा में 45 विधायक हैं।
9 साल में नीतीश 2 बार सहयोगी बदल चुके
2013 में BJP से नाता तोड़ा। फिर महागठबंधन सरकार बनाई।
2017 में आरजेडी से गठबंधन तोड़ा। भाजपा के साथ ‘सरकार बनाई।
कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर हाडा की नजर से देखिए बिहार का सियासी उठापटक….
राजद – माले के 14 विधायकों की सदस्यता पर संकट पिछले वर्ष बजट सत्र में विधानसभा में हुए भारी हंगामे और विपक्षी विधायकों की ओर से स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ किए गए दुर्व्यवहार मसले पर विधानसभा की आचार समिति की सिफारिश के आधार पर 14 विधायकों की सदस्यता पर तलवार लटकी हुई है। राज्य में जारी सियासी गतिविधि के बीच इस मसले पर भी फैसले लिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, आचार समिति की सिफारिश अभी स्पीकर के स्तर पर विचाराधीन है। उस रिपोर्ट में क्या कार्रवाई की अनुशंसा की गई है यह सदन में पेश होने पर ही पता चलेगा, पर सूत्रों की मानें तो 14 आरोपी विधायकों की सदस्यता जाने का खतरा बरकरार है।
अब जानिए बिहार विधानसभा में सीटों का समीकरण…
बिहार में विधायकों की मौजूदा स्थिति



