Schoolsउत्तरप्रदेशपीलीभीतबरेली

के.सी.एम.टी. महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने किया फायरिंग अभ्यास

Connect News 24

खण्डेलवाल महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स हेतु 8वीं बालिका वाहिनी द्वारा फायरिंग अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर विष्ट के निर्देशन एवं देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, हथियार संचालन तथा निशानेबाजी की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।फायरिंग अभ्यास में महाविद्यालय के 25 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हथियार संचालन एवं लक्ष्य भेदन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सुरक्षा मानकों, अनुशासन, सावधानियों तथा सटीक निशानेबाजी की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कैडेट्स ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन एवं गंभीरता का उत्कृष्ट परिचय दिया।इस अवसर पर कर्नल समीर विष्ट, लेफ्टिनेंट रचना, सुबेदार शंकर लाल, हवलदार अजय कुमार एवं निकिता उप्रेती फायरिंग रेंज पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वयं भी फायरिंग कर प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में विशेष उत्साह, आत्मविश्वास एवं अनुशासन देखने को मिला। इस अभ्यास से कैडेट्स की नेतृत्व क्षमता, सैन्य कौशल तथा टीम भावना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं सफल वातावरण में सम्पन्न हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button