SchoolsUncategorizedअमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराउत्तरप्रदेश

के0सी0एम0टी0 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली

राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं जागरूकता का संदेश देती के.सी.एम.टी. की रैली

Connect News 24

 

         

खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी  में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एन0सी0सी0 कैडेट्स एवं एन0एस0एस0स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश देते हुए उन्होंने लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत की तथा नागरिकों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने अनुशासन, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम 8वीं बालिका वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर बिष्ट, सेना मेडल, मेजर नीलिमा गौर, महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार एवं प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में लेफ्टिनेंट रचना सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. शिव स्वरूप, डॉ. कल्पना कटियार एवं रितेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button