Uncategorizedउत्तरप्रदेशकुशीनगरगोरखपुरदेवरियादेशधार्मिकमहाराजगंजलखनऊलाइफस्टाइलसंत कबीर नगरसिद्धार्थ नगर

भार्गव सेवा समिति द्वारा अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया गया आम महोत्सव (मैंगो डे)

Connect News 24

संजय कुमार चौधरी
     की रिपोर्ट
गोरखपुर : भार्गव सेवा समिति ब्राह्मण मातृशक्ति द्वारा अनाथ आश्रम में जाकर मासूम एवं दुनिया के सबसे सुंदर बच्चों के साथ आम महोत्सव यानी मैंगो डे मनाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने पहले बच्चों के साथ मिलकर प्रार्थना की और फिर उनमें आम और अन्य फलों, बिस्कुट, टॉफी, पेंसिल, रबर इत्यादि का वितरण किया।
इस कार्यक्रम के दौरान भार्गव सेवा समिति ब्राह्मण मातृशक्ति की अध्यक्षा एवं संस्थापिका डाक्टर सुश्रेया तिवारी ने कहा कि इन मासूम बच्चों से मिलकर मन अत्यंत भाव विभोर हो उठा इन प्यारे बच्चों को भी हम सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है और आप सभी भी अपना प्यार और आशीर्वाद इन बच्चों को जरूर दें।
इस अवसर पर डॉ सुमन पांडे उपाध्यक्ष, श्रीमती किरण दुबे मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीमती नमृता त्रिपाठी मुख्य समन्वयक, श्रीमती प्रज्ञा तिवारी एवं समिति की तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button