बदायूं

Budaun: आश्रय गृह से भाग गया 10 वर्षीय बालक, संचालक ने अज्ञात के खिलाफ कराई एफआईआर

Connect News 24

10 year old boy ran away from shelter home in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में तीन दिन पहले आश्रय गृह लाया गया 10 वर्षीय बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर भाग गया। कर्मचारियों को इसका पता ही नहीं चला। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने बालक को गायब देखा तो सूचना दी गई। बाद में आश्रय गृह के संचालक ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

थाना हजरतपुर के गांव कोड़ा जयकरन का रहने वाला 10 वर्षीय बबलू पुत्र स्वर्गीय नेकसू 27 अक्तूबर को शहर में लावारिस हालत में घूमता मिला था। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बबलू को प्रेमनगर स्थित आश्रय गृह (बालक) में रखा गया था। संचालक अनूप सक्सेना के मुताबिक 29 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे बबलू आश्रय गृह से भाग गया, जबकि उस वक्त आश्रय गृह में सुरक्षा के लिए प्रत्युश कुमार और गुलशन सिंह तैनात थे। सुबह कर्मचारियों को बबलू के भाग जाने का पता चला।

कर्मचारियों ने उसे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत तमाम जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उन्होंने आश्रय गृह के संचालक और अधीक्षक को सूचना दी। संचालक ने इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस बालक की तलाश में जुटी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button