पीलीभीत

Pilibhit News: चूका हटों की बुकिंग एक नवंबर से

Connect News 24

Booking of Chuka huts from November 1st

चूका पर बनी थारू हट । फाइल फोटो

कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र की तैयारी तेज हो गई है। सैलानियों की सुविधा के लिए वन निगम की ओर से एक नवंबर से चूका बीच की हटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। यूपी पर्यटन की बेवसाइट से सैलानी बुकिंग कर सकेंगे। इसके अलावा सफारी के नए मार्ग और वाहनों की संख्या बढ़ाने पर अभी मंथन जारी है। किया जा रहा है।

पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा काफी सुंदर है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। 15 नवंबर से चूका बीच के द्वार सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले सैलानी पहले से ही हटों की बुकिंग करना शुरू कर देते हैं।

चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम के पास है। वन निगम की ओर से एक नवंबर से हटों की बुकिंग खोल दी जाएगी। इसके लिए यूपी पर्यटन की वेबसाइट से सैलानी बुकिंग करा सकेंगे। इसके अलावा इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए जंगल सफारी के कुछ नए रूट खोलने के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ाने पर भी मंथन किया जा रहा है। अगले सप्ताह विभागीय बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा।

चूका बीच में इस बार पर्यटकों के लिए कुछ नया नहीं

चूका बीच में पर्यटकों के लिए इस बार कुछ भी नया नहीं है। जंगल में बाघों की अधिक चहलकदमी होने के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है। लोग आस लगाए बैठे थे कि इस बार चूका में कुछ नया होगा, लेकिन बीच व हट के अलावा वहां कुछ ऐसा नहीं है जो पर्यटकों को लुभा सके।

26 सफारी वाहनों से करेंगे जंगल की सैर

पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर पर स्थित पर्यटन सत्र चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार मुस्तफाबाद गेस्ट है। यहां सैलानी अपने निजी वाहन खड़े कर वन विभाग के तय वाहनों से जंगल घूमने जाते हैं। इस बार वन विभाग की ओर से 26 सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन में अधिकतम छह लोग ही भ्रमण के लिए जा सकते हैं। वाहन का खर्च 33 सौ रुपये प्रवेश काउंटर पर जमा करना होगा। जंगल भ्रमण दो शिफ्टों में होता है। सुबह छह बजे से 9 बजे तक। शाम को तीन बजे से छह बजे तक।

इस बार नहीं होगी वाटर हट की बुकिंग

चूका बीच में बनी वाटर हट में सैलानियों के ठहरने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा ट्री, बैंबो और थारू हट को बुक कर सैलानी ठहर सकते हैं। वाटर हट वीवीआईपी व विभागीय अधिकारियों के लिए सुरक्षित रखी गई है। वन निगम ऑनलाइन बेवसाइट uptorism. Com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

चूका पर बनी थारू हट । फाइल फोटो

चूका पर बनी थारू हट । फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button