बदायूं

Budaun Accident: स्कूल बस की टक्कर से हुई थी चार बच्चों समेत पांच की मौत; रिपोर्ट दर्ज, चालक गिरफ्तार

Connect News 24

Police arrested the school bus driver after filing FIR in Badaun accident

बदायूं सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक छात्र अमित के पिता मोरपाल ने बस चालक को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि स्कूल बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इससे यह हादसा हो गया और वैन चालक व चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर बाद उसका चालान कर दिया गया।

उसावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नवीगंज के पास स्कूल बस की टक्कर से वैन में सवार चार बच्चों और चालक की मौत हो गई थी। मृतकों में स्कूल वैन चालक और उसका बेटा भी शामिल था। हादसे में 20 से अधिक बच्चे घायल हुए थे। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर इधर-उधर लहूलुहान पड़े बच्चों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया था।

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: पलक झपकते पांच जिंदगियां खत्म… घायल मासूमों को रोता देख राहगीर भी रो पड़े, जिससे जो बन पड़ा वो किया

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button