बरेली
Bareilly: शीशगढ़ में गला काटकर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार शाम करीब चार बजे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



