शाहजहाँपुर

UP में 12 की मौत: ठंड से बचने के लिए दादी ने राहुल को ओढ़ा रखी थी शॉल, अचानक मौत बनकर आया कंटेनर, सबको कुचला

Connect News 24

Shahjahanpur accident Grandmother and grandson traveling in auto with death of 12 people both lost their lives

Shahjahanpur accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कोहरे के बीच शाहजहांपुर में बरेली-फर्रूखाबाद हाईवे पर अल्हागंज इलाके में सुगसुगी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह कंटेनर की टक्कर से टेंपो चालक और उसमें सवार सभी 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। मदनापुर के गांव दमगड़ा और लहसना के ये लोग पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कंटेनर को जलालाबाद क्षेत्र में छोड़कर भाग गया।

टेंपो चालक अनंतराम समेत नौ लोग सुबह करीब नौ बजे दमगड़ा गांव से रवाना हुए थे। रास्ते में लहसना की रामलली और मेघवती भी अपने पौत्र राहुल के साथ टेंपो में सवार हो गईं। टेंपो करीब 10:30 बजे जब पांचाल घाट से 28 किलोमीटर पहले सुगसुगी गांव के पास पहुंचा तभी गलत साइड में आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो के परखचे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ऑटो में सवार थे दादी-पौत्र, दोनों की चली गई जान

हादसे में मदनापुर के लहसना गांव निवासी मेघवती (70) और उनके पौत्र राहुल (12) की मौत हो गई। दादी अपने पौत्र को सर्दी से बचाने के लिए शॉल ओढ़ाकर बैठी थीं। धार्मिक प्रवृत्ति की होने की वजह से मेघवती अक्सर गंगा स्नान के लिए जाती रहती थीं। 

बृहस्पतिवार को उनके पुत्र देवेंद्र का बेटा राहुल भी उनके साथ चलने की जिद करने लगा। जबकि, सर्दी के चलते उन्होंने मना किया था लेकिन वह नहीं माना। बृहस्पतिवार को दादी-पौत्र और गांव की ही रामलली दियूरा मोड़ के पास सवारी का इंतजार करने लगे। उनके घर से निकलने के कुछ देर बाद ही मेघवती व राहुल की मौत की खबर परिजन को मिल गई। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button