Schools

बिहार में निकली बम्पर पद पर भर्ती, 12वीं कर सकते हैं आवेदन

Connect News 24

BSSC Vacancy 2023: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार राज्य में बम्पर पद पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए आधिकारिक साइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जून 2023 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 232 जाएंगे. जिनमें अनुदेशक एवं आशुलिपिक के पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करें वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 12वीं/ आईटीआई एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए.

आयु सीमा

अधिसूचना की अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र वर्गानुसार 37/40/42 वर्ष निर्धारित की गई है.

ऐसे होगा चयन

इन पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा/प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न, बहुविकल्पीय होंगे, जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में प्रत्येक सवाल के गलत जवाब के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे.

इतना देना होगा शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 540 रुपये का शुल्क देना होगा.

कैसे करें अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदावर बीएसएससी की आधिकारिक साइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं,
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार स्टेनोग्राफर/इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर के लिए उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना रजिस्टर करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार विवरण दर्ज करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र सबमिट करें.
  • स्टेप 7: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​DFCCIL Jobs 2023: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 535 पद पर वैकेंसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button