बरेली

Bareilly: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालना पड़ा महंगा, दो दिन में 161 बाइकों का चालान, 15 लाख का जुर्माना

Connect News 24

Police imposed fine of 15 lakhs on bullet bike with modified silencer in Bareilly

बुलेट बाइक का चालान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बाइकों में प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को 36 बाइकों के चालान किए गए। ऐसेसरीज बेचने वाले दुकानदारों को नसीहत के साथ नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने दो दिनों में 161 बाइकों का चालान कर करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। 

इससे पूर्व ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। कुल 125 बाइक के चालान कर 11 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला। दो बाइक को सीज कर दिया गया। एक बुलेट का लगभग 10 हजार रुपये का चालान काटा गया।

एसएसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह व उनकी टीम ने प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक में लगाने वाले पटाखा साइलेंसर को लेकर अभियान दूसरे दिन भी चलाया। शनिवार को यातायात पुलिस ने कई प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर प्रेशर हॉर्न लगे 36 वाहन पकड़कर उनके चालान किए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button