बरेली
21 घंटे गुल रही बिजली लोग गर्मी से बेहाल
बदलते मौसम में तपती धूप व भयंकर गर्मी से लोग परेशान हैं. अब तक जहां रात में लोगों को ठंडक का अहसास हुआ करता था, वहीं अब लोगों का जीना दूभर हो गया है. ऐसे में फतेहगंज पूर्वी में की जा रही बिजली कटौती लोगों के लिए सिरदर्द बन कर रह गई है.



