पीलीभीत
Pilibhit News: जंगल मार्ग पर हिरन से टकराकर बाइक सवार जख्मी
कलीनगर। पूरनपुर क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी विजय रविवार शाम खटीमा की ओर से आ रहे थे। जंगल क्षेत्र में अचानक हिरन मार्ग पर आ गया। अनियंत्रित होकर बाइक हिरन से टकरा गई। बाइक से गिरकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने मैनाकोट चौकी पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल को माधोटांडा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक, बाइक सवार का एक हाथ टूट गया है। संवाद