Pilibhit News: मंडलीय चित्रकला में शगुन जीतीं

बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे । स्रोत -शिक्षक
पीलीभीत। बरेली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को ऊर्जा संरक्षण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जनपद के तीन खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
शिक्षक इंतजार खान ने बताया कि मंडलस्तर पर आयोजित ऊर्जा संरक्षण विषय की चित्रकला प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा शगुन प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कक्षा नौ की छात्रा विमला कुमारी द्वितीय व एसएन इंटर कॉलेज कक्षा नौ के छात्र अरहान तृतीय स्थान पर रहे। तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद