पीलीभीत

Pilibhit News: जंगल की सीमा पर फेंसिंग न हुई तो वन अफसरों को घेरेगी भाकियू

Connect News 24

Shagun won in mandala painting

भाकियू कार्यकर्ताओ से बातचीत करते एसडीएम आशुतोष गुप्ता । संवाद

कलीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में पंचायत हुई। इसमें भाकियू नेताओं ने कहा कि जंगल से बाहर घूम रहे बाघों को रोकने के लिए जल्द ही जाल की फेंसिंग का काम शुरू नहीं हुआ तो भाकियू वन अफसरों का घेराव करेगी।

पंचायत में जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र में टाइगर रिजर्व के जंगल में जाल की फेंसिंग व तार फेंसिंग न होने से बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। कई इलाकों में बाघ घूम रहे हैं। किसान खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। विभाग द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने से इंसानों की मौत भी हो रही है।

पंचायत में कहा गया कि जल्द ही जाल की फेंसिंग न की गई तो भारतीय किसान यूनियन वन विभाग के अधिकारियों का घेराव करेगी। एसडीएम ने पंचायत में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। पंचायत में दिनेश कुमार, अरविंद यादव, विक्रमजीत सिंह खैरा, कमरूददीन आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button