Pilibhit News: शहीदों को याद कर भाकपा ने मनाया एकता बनाओ दिवस

शहीदो की याद में गांव गहलुईया में हुई सभा में मौजूद लोग । स्रोत – आयोजक
पूरनपुर। भाकपा (माले) और किसान महासभा की ओर से गांव जादौपुर गहलुइया में शहीद यादगार सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों को याद करते हुए एकता बनाओ दिवस मनाया गया।
भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, भगत सिंह ने हिंदुस्तान के लिए शहादत दी, लेकिन आजादी के बाद सरकार उनके मंसूबों के उलट चल रही हैं। अंग्रेजों की जेल और फांसी का फंदा अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल की एकता को तोड़ नहीं पाया था। अब हिंदू-मुस्लिम की एकता को तोड़कर राजनीति की जा रही है।
किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने कहा कि राष्ट्र नागरिकों से बनता है और उनकी एकता से आगे बढ़ता है। मगर सरकार, संघ को एकता पसंद नहीं। देश को बढ़ाने की जगह अंबानी, अडानी को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। डॉ. उमर ने क्रांतिकारी गीत सुनाए। इसमं सईद खां, अजमतुल्ला, नासिर खां, सरताज, शेर खां, नन्हे, नाबिर बेग, असलम आदि थे। संवाद



