पीलीभीत

Pilibhit News: अभी और चढ़ेगा पारा, गर्मी करेगी बेहाल

Connect News 24

– बुधवार को जिले में रहा अधिकतम 39 डिग्री तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी भी अपना रंग दिखाने लगी है। इससे लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुुमान है कि अभी दो दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी।

मई की शुरुआत होते ही तापमान में वृद्धि होने लगी थी। 17 दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर बुधवार को 39 डिग्री पहुंच गया। इससे गर्मी के तेवर भी बढ़ने लगे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया दो दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इसके साथ ही हवाएं चलती रहेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button