Pilibhit: जिस बाघिन के कारण 11 घंटे रही दहशत, उसके मिजाज से हर कोई हैरान, यकीन नहीं है तो ये वीडियो देखें
दीवार पर खड़ी बाघिन और उसे देखने को जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के अटकोना गांव में किसान सुखविंदर सिंह के घर में पहुंची बाघिन के स्वभाव को देख हर कोई हैरान रह गया। बाघिन ने दो इंच चौड़ी और पांच फीट ऊंची दीवार पर ही करीब 11 घंटे बिताए। सैकड़ों की भीड़ के बीच बाघिन दीवार पर ही घूमती रही। चंद कदम की दूरी पर लोग थे लेकिन किसी पर हमला नहीं किया।
बाघिन 11 घंटे तक दो इंच की दीवार पर ही रही, नीचे नहीं उतरी। इसी दीवार पर कुछेक कदम चली फिर बैठ गई। यहां तक कि जब उसे बेहोश करने के लिए डॉट मारी गई तब भी उसने भागने का प्रयास नहीं किया। तीसरी डॉट लगने पर बेहोश होकर वह दीवार से नीचे गिर पड़ी।
संबंधित खबर- ऐसे पकड़ी गई बाघिन: पीलीभीत में 11 घंटे दहशत का तमाशा… कभी दीवार पर ली जम्हाई तो कभी दहाड़ी; देखें VIDEO
रेस्क्यू के दौरान भी बाघिन दहाड़ी नहीं और न ही बचने के लिए इधर उधर भागी। अगर बाघिन एक छलांग भी लगाती तो वहां भगदड़ मच जाती लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। एक आलसी जीव की तरह दीवार पर ही बैठी रही। बताया जा रहा है कि रात में बाघिन एक-दो बार जरूर दहाड़ी, जिससे ग्रामीमों की नींद उड़ गई।