बदायूं

Budaun News: मोदी सरकार ने बिना भेदभाव दिया योजनाओं का लाभ

Connect News 24

Modi government gave benefits of schemes without discrimination

संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबो​​धित करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा।स्रोत-भाजपा

बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पहले की सरकार में योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। भाई भतीजावाद में योजनाएं अटक जातीं थी। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने ब्लॉक कादरचौक के घटियारी व भकोड़ा गांव में सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के पलिया झण्डा व मोहम्मदपुर बिहार गांव में विचार रखे। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक म्याऊं के दियोरई व करीमपुर गांव में कहा इस यात्रा के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं समाधान हो रहा है, बल्कि लाभ भी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। संकल्प यात्रा में जनप्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button