शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जलालाबाद ब्लॉक रहा ओवरऑल चैंपियन

Connect News 24

Jalalabad block was overall champion

स्वर्ण जयंती स्टेडियम ओसीएफ में तीन दिवसीय 37वीं शै​क्षिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर विज

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वर्ण जयंती स्टेडियम ओसीएफ में तीन दिवसीय 37वीं शैक्षिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की फाइनल प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जलालाबाद ब्लॉक को ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत ममता यादव और बीएसए रणवीर सिंह ने प्राथमिक स्तर पर व्यक्तिगत चैंपियन के रूप में सिंधौली के फैजल, जैतीपुर की दिव्यांशी यादव को पुरस्कृत किया। जूनियर स्तर पर व्यक्तिगत चैंपियन बंडा के अभय प्रताप सिंह व कलान के हिमांशु को सामूहिक रूप से चैंपियन, कांट की निधि को पुरस्कृत किया गया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर जलालाबाद ब्लॉक चैंपियन रहा। ओवर ऑलचैंपियन का खिताब भी ब्लॉक जलालाबाद को प्रदान किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए ब्लॉक ददरौल के कंपोजिट विद्यालय शहबाजनगर को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। जैतीपुर की हर्षिका ने दौड़ व गोला फेंक, शिवानी ने दौड़, महिमा, कनक तथा निक्की ने पीटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 405 बालक, 429 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 15 व्यायाम शिक्षक, 30 अनुदेशक, 60 टीम इंचार्ज व 55 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। इस मौके पर शिक्षक देवेश वाजपेयी, रामप्रसाद, रविंद्र पाल प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा, मगरेलाल, ऋषिकांत पांडे, रत्नाकर दीक्षित, सुनील मौर्या, विश्राम सिंह, अजय वर्मा, विनीत गंगवार, रचना सिंह, गीता शुक्ला, प्रेमलता, राजकुमार तिवारी, मुनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button