शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में मां से 15 दिन की बच्ची छीन भाग गए बाइक सवार बदमाश, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Connect News 24

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला से उसकी 15 दिन की बच्ची छीनकर भाग गए। महिला अपनी सास के साथ पैदल गांव जा रहा था। घटना के बाद मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से गुस्साए बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने बझेड़ा चौराहे पर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कोठा मंझा निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी संगाती अपनी 15 दिन की बीमार बच्ची को डॉक्टर के यहां दिखाने के बाद सास मिथिलेश के साथ गांव लौट रही थी। ई-रिक्शा से उतरने के बाद दोनों पैदल जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश संगीता से बच्ची को छीनकर फरार हो गए। मां-दादी ने थोड़ी दूर तक पीछा करते हुए शोर मचाया लेकिन बाइक सवार भाग गए। आसपास के लोग मौके पर आ गए। जलालाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं लगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button