बदायूं

Budaun News: मेहंदी प्रतियोगिता में मनाली तो निबंध में मरियम रहीं प्रथम

Connect News 24

Manali stood first in mehndi competition and Maryam stood first in essay.

मेडिकल कॉलेज में मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।स्रोत-मेडिकल कॉलेज

बदायूं। मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर चल रहे छह दिवसीय कार्यक्रमों का शुक्रवार को कव्वाली के साथ समापन हो गया। आखिरी दिन मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें मनाली ने पहला, ऐश्वर्या दुबे ने दूसरा तथा निष्ठा राठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में मरियम लतीफ ने पहला, अनंत शर्मा ने दूसरा तथा आकर्षण ने तीसरा स्थान पाया। इसके बाद संपन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता में तुषार बंसल और समृद्धि साहू ने पहला, मुदित आर्यन ने दूसरा और रिद्धिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति और अनुष्का पहले, रिधम, अंस्पति दूसरे और सक्षम, रिद्धिमा तीसरे स्थान पर रहींं।

शाम को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। पढ़ाई के साथ- साथ खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्र- छात्राओं को एक अलग ऊर्जा मिलती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू हुए, जिसमें लैंप लाइटिंग, वंदना, सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस और ड्यूट सिंगिंग के बाद कव्वाली भी हुई। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button