पीलीभीत

Pilibhit News: तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, डीएम ने भी साधा निशाना

Connect News 24

Three day shooting competition started, DM also took aim

जिला रायफल क्लब की शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते डीएम । स्रोत – सूचना विभाग

पीलीभीत। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को जिला रायफल क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने 12 बोर और 0.22 बोर से निशाना लगाया।

प्रतियोगिता में सीनियर सिटीजन, स्टेट और नेशनल खिलाड़ी वर्ग, महिलाएं-बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। शूटिंग प्रतियोगिता में सभी ने निशाना लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालयों के बच्चों को नकद पुरस्कार व मोमेंटों देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जहांगीर अहमद, अजय सिंह, आदेश कुमार दीक्षित बरेली, कमलसेन स्पोटर्स सेक्रेटरी बरेली, अय्याज अहमद खां ने निशाना लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन मंसूर अहमद शम्सी ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व मैच रेफरी मौजूद रहे। संवाद

जिला रायफल क्लब की शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते डीएम । स्रोत - सूचना विभाग

जिला रायफल क्लब की शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते डीएम । स्रोत – सूचना विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button