Pilibhit News: कबड्डी बालक-बालिका में मरौरी की टीम रही विजेता

गांधी स्टेडियम में जिला युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकास दल की खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीवाल म
पीलीभीत। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा जिला योजना के तहत जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का विभिन्न खेलों के साथ शुक्रवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
अंतिम दिन फाइनल खेला गया। इसमें बालक वर्ग में कबड्डी में मरौरी की टीम विजेता रही। बालिका में भी मरौरी की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल सब जूनियर बालिका में पूरनपुर की टीम बालक में अमरिया की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग कबड्डी बालिका में लालौरीखेड़ा, बालक में बीसलपुर, वॉलीबॉल में अमरिया की टीम विजेता रही।
सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में बीसलपुर, बालिका अमरिया की टीम विजेता रही। फुटबॉल के लिए ट्रायल भी हुए। विजेताओं को ट्राफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अन्नपूर्णा मिश्रा, राम सिंह, सर्वेंद्र नाथ शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, गुरमेज, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
गोल कॉलोनी ने राजा कॉलोनी को दी शिकस्त
न्यूरिया। क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मेजबान टीम राजा कॉलोनी और गोल कॉलोनी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोल कॉलोनी ने मैच जीता।
मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। वहीं माला क्षेत्र की गोल कॉलोनी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। मेजबान टीम के सामने 12 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम के बल्लेबाज माला रेंज क्षेत्र गोल कॉलोनी की तेज बॉलिंग के सामने नहीं टिक सके। मेजबान राजा कालोनी की टीम महज आठ ओवर में 47 रन पर ही सिमट गई और हार का सामना करना पड़ा।
माला रेंज क्षेत्र गोल कॉलोनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज हेमंत रहे। उन्होंने अपनी बॉलिंग की बदौलत सबसे ज्यादा पांच विकेट झटककर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष मंडल उर्फ बबलू ने इससे पहले फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। कमेटी सदस्य उपानंद मिस्त्री, चंद्रशेखर मिस्त्री, राज डे, सूरज हलधर, पीयूष सरकार, रजत सरदार मौजूद रहे। संवाद