Pilibhit News: .22 बोर ओपन वर्ग में जीशान और महिला जूनियर में शिवानी प्रथम


जिला रायफल क्लब की शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते प्रतियोगी । संवाद
पीलीभीत। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग संजय सिंह गंगवार ने जिला रायफल क्लब पीलीभीत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान स्थान पाने वाले विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
.22 बोर ओपन वर्ग में प्रतियोगिता में जीशान हसन प्रथम, जोएब हसन द्वितीय एवं ताहिर खान तृतीय स्थान पर रहे। महिला जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, ऐन्जिला तैय्यब द्वितीय एवं आध्या स्वरूप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला ओपन वर्ग में मेधा अग्रवाल प्रथम, सोनिका अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में महेंद्र कुमार प्रथम, उदय प्रताप सिंह कटियार द्वितीय एवं मोहम्मद सलीम के द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टेट, नेशनल में अजय सिंह प्रथम, मोहम्मद जहांगीर द्वितीय एवं दीपेंद्र सिंह भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकारी वर्ग में उप जिला अधिकारी सदर देवेंद्र सिंह प्रथम, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वितीय एवं हेमराज वोनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में प्रजिल शुक्ला प्रथम, अरमान खान द्वितीय एवं अजर वर्धन सिंह द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। .32 बोर ओपन वर्ग में जावेद अली प्रथम, यशवर्धन सिंह द्वितीय एवं जोएब हसन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकारी वर्ग में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने प्रथम एवं अपर जिला अधिकारी राम सिंह गौतम को दूसरा स्थान मिला। .12 बोर की ओपन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मोहम्मद साईम प्रथम, सिकंदर राजा खां द्वितीय एवं सैफुल इस्लाम व अंजनी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान राज्यमंत्री ने .22 बोर से निशाना लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की यह प्रतियोगिता जनपद में 8 वर्ष बाद कराई गई है। वर्ष 2024 में भी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें युवा वर्ग के अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले सकेंगे। मैच रेफरी अय्याज अहमद खान, कमलसेन, आदेश कुमार दीक्षित, विकास तोमर, जैगम खां सहित काफी लोग मौजूद रहे।

जिला रायफल क्लब की शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते प्रतियोगी । संवाद