रामपुर में हादसा: एक मारुति कार हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत, दो एमजीएमएससी अस्पताल रेफर


सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर के बुशहर में एक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात खनोटु के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी का नंबर HP 27A 0620 बताया जा रहा है। गाड़ी में चार लोग बैठे थे। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें एमजीएमएससी खनेरी रामपुर रेफर किया गया है।
घायल लोगों की जाकनरी
1. योगादत पुत्र ब्रह्मानंद गांव व डाकघर डांनसा तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 37 वर्ष
2. ओमकार जो गाड़ी चला रहा था। जिला चंबा से है
हादसे में मारे गए लोगों की जानकारी
1. प्रकाश चंद नेगी पुत्र फियान दास गांव खनोटु डाकघर तकलेच तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 52 वर्ष
2. महावीर पुत्र सुभाष चंद्र गांव करदाल डाकघर आनंत तहसील सलूनी जिला चंबा उम्र 32 वर्ष



