रामपुर

Rampur News: कनेक्शन बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने को छात्र बनेंगे जरिया

Connect News 24

रामपुर। बिजली कनेक्शन को बढ़ाने के लिए इस बार बिजली विभाग अब परिवारों में छात्र-छात्राओं के जरिए जागरुकता फैलाने का काम करेगा। इसके लिए सभी इंटर कॉलेज और पॉलीटेक्निक संस्थान और उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों के साथ बैठक करने के बाद सहमति मांगी है।

अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि पहाड़ी गेट और डूंगरपुर समेत कई इलाके ऐसे है जहां पर बिजली सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। ऐसा इसलिए भी है कि यहां पर कई जगह कनेक्शन ही नहीं हो सके हैं। कनेक्शन बढ़ाने के लिए इस बार नया तरीका निकाला गया है। इस बार छात्र खुद अपने अभिभावकों को बिजली कनेक्शन कराने के लिए जागरूक करेंगे। इतना ही नहीं बाहर भी लोगों को कनेक्शन कराने के लिए जागरूक करेंगे। इसके लिए बिजली विभाग की टीम इंटर कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button