बरेली

Bareilly News: आंधी से आधे शहर की बिजली हुई गुल

Connect News 24

बरेली। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े चार बजे तेज आंधी आने के बाद आधे शहर की बिजली व्यवस्था फेल हो गई। साढ़े सात बजे से बिजली कर्मियों की टीमों ने काम शुरू किया तो ग्यारह बजे तक अधिकतर सब स्टेशनों की लाइनें ठीक हो गईं, लेकिन सुभाषगर व मढ़ी नाथ सब स्टेशन से जुड़ी फीडरों पर बिजली संकट बरकरार रहा है।

बृहस्पतिवार को आंधी आने से सन सिटी, सदर कैंट, सिविल लाइंस प्रथम, सुभाष नगर, डेलापीर, राजेंद्र नगर, मढ़ीनाथ सब स्टेशन बंद हो गए। बिजली लाइनों पर पेड़ की डाल गिरी और सत्तर हजार से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साढ़े तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसे। अभियंता यही कहते रहे कि फाल्ट ठीक कर रहे हैं। रात में आठ बजे तक सुभाष नगर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली संकट बरकरार था। स्टेशन रोड, पंचम होटल क्षेत्र, कचहरी, पुराना जेल समेत कई इलाकों में पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी।

प्रेम नगर की ब्रजलोक कॉलोनी में भी बिजली न आने से पानी का संकट बना रहा। सिविल लाइंस के जेई श्याम बली का कहना था तार पर पेड़ गिर गया था, जिससे 500 घरों की बिजली बंद हुई। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि सुबह-सुबह आपूर्ति ठीक करने में कर्मचारियों की टीमें लग गईं थीं,लेकिन लाइन फाल्ट इतने अधिक थे कि कुछ स्थानों पर तो कर्मचारी कम पड़ गए पर एक दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर बिजली घरों के फीडरों पर आपूर्ति साढ़े दस से ग्यारह बजे तक बहाल हो गई थी। देर रात सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

दावे फेल- विवेक विहार और तिरुपति धाम में 12 घंटे में सिर्फ एक घंटे मिली बिजली

बरेली। सीबीगंज से सुभाषनगर के बीच 33 की बिजली लाइन में पेड़ की डाल गिरने की वजह से सुभाषनगर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। मढ़ीनाथ सब स्टेशन से वैकल्पिक व्यवस्था की गई जिससे दोनों सब स्टेशनों के बीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली संकट झेलना पड़ा। विवेक विहार और तिरुपति धाम के तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सुबह साढ़े चार बजे से रात में नौ बजे तक सिर्फ एक घंटे आपूर्ति मिली। विवेक विहार के रोहित कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सुबह जगे तो बिजली गायब थी, पानी की टंकी खाली थी, सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए बिजली का इंतजार करते रहे, जब बिजली नहीं आई तो हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। तिरुपति धाम की विभा सक्सेना ने बताया कि बिजली पूरे दिन में कुछ ही देर मिली है। इस कारण इन्वर्टर भी बैठ गया और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button