बदायूं

Budaun News: ओवरहेड टैंक से मजदूरों को निकालने वाले ईओ और राजमिस्त्री सम्मानित

Connect News 24

EO and mason who rescued workers from overhead tank honored

इस्लामनगर के नगर पंचायत कार्यालय में दिलशाद को सम्मानित करते जल निगम के लोग ईओ व सभासद। संवाद

इस्लामनगर। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जान पर खेलकर मजदूरों को बचाने वाले ईओ सलिल भारद्वाज और राजमिस्त्री दिलशाद को सम्मानित किया।

दो दिन पहले कस्बे में ओवरहेड टैंक में पेंट करने के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए थे। उन्हें ईओ और राजमिस्त्री ने बचाया था। मंगलवार को जल निगम के साइड मैनेजर युगल सिसोदिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तमाम कर्मचारियों के साथ दिलशाद और अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज को सम्मानित किया। इस दौरान वार्ड सदस्य निखिल गुप्ता, विनोद शास्त्री, मुईन खान, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button