शाहजहाँपुर

Ayodhya Ram Mandir: राम आएंगे… घर-आंगन सजाने को कुम्हार बना रहे दीये, बाजार में छाईं भगवा पताकाएं

Connect News 24

Potters are making lamps for occasion of ram mandir pran pratishtha

दुकानों पर सजी भगवा पताकाएं, दीये बनाते कारीगर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राम आंएगे तो अंगना सजाऊंगी…यह गाना इस समय सभी की जुबान पर है। क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर में आ रहे हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर देशभर में उत्सव का माहौल होगा। इस उत्सव को शाहजहांपुर जिले के लोग भी धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इसको ध्यान में रखकर कुम्हारों और कारोबारियों ने भी तैयारियां करनी शुरू कर दी है।

बाजार में दुकानों पर बिकने के लिए भगवा पताकाएं आ गई हैं, तो कुम्हार भी सर्दी के मौसम में मिट्टी गीली कर दीये बनाने में जुटे हैं, ताकि राम आएं तो उनके स्वागत में आंगन को दीयों से सजाया जा सके। कुम्हारों वाली गली में रहने वाले रामकुमार प्रजापति व बाबूराम प्रजापति पिछले एक सप्ताह से मिट्टी के दीये बनाने में जुटे हैं। उनके अलावा भी तमाम लोग हैं, जोकि दीये बनाने काम करते हैं, सभी को दिवाली के बाद एक बार फिर से काम मिल गया है। 

ये भी पढ़ें- University Exam: बरेली कॉलेज में एक छात्रा ने दी परीक्षा, कक्ष निरीक्षक समेत 20 लोग रहे ड्यूटी पर

दीये बनाने वाले कारीगरों में उत्साह है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम की वजह से इस वर्ष फिर से दिवाली मनाने का मौका मिलेगा। रामकुमार ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीपोत्सव मनाए जाने को ध्यान में रखकर एक बार में 300 से 400 दीये बना रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में धूप कम निकली है। इसलिए दीये सूखने में समय लग रहा है। लेकिन काम जारी है, जिससे अधिक से अधिक दीये बन जाएं। 

उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर दीयों की अच्छी बिक्री होने की संभावना जताई है। बाबूराम ने बताया कि दीयों को बनाने के लिए मिट्टी की उपलब्धता थोड़ा मुश्किल होती है। किसी तरह से व्यवस्था की है, जिससे दीये बनाए जा सके। लेकिन खुशी है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने की वजह से फिर काम मिला है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button