गोरखपुर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड में अच्छे अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में लहराया परचम
सत्रह बच्चों को मिले 90 फीसदी से ज्यादा अंक
संजय कुमार चौधरी
की रिपोर्ट

गोरखपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोरखपुर के जीपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र और छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र और छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चों ने सीबीएसई की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में स्कूल का परचम लहराया है।

सत्रह बच्चों को मिले 90 फीसदी से ज्यादा अंक
गोरखपुर पब्लिक स्कूल का सी०बी०एस०ई० 12वीं की परीक्षा में 17 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। गोरखपुर पब्लिक स्कूल रानीबाग, रूस्तमपुर ढाला, गोरखपुर के छात्र छात्राओं का सी०बी०एस०ई० कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाफल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राएं
(1) आयुष मणि त्रिपाठी – 97% विज्ञान वर्ग
(2) प्रियांशु त्रिपाठी – 96.5% विज्ञान वर्ग
(3) यांशी केसरवानी – 96% विज्ञान वर्ग
(4) अमरेन्द्र सिंह – 95.8% विज्ञान वर्ग
(5) अर्शित श्रीवास्तव – 95.5% विज्ञान वर्ग
(6) हर्षवर्धन श्रीवास्तव 94.3% विज्ञान वर्ग
(7) अनंतदीप सिंह 93.7% विज्ञान वर्ग
(8) आयुष कर्न 93.5% विज्ञान वर्ग
(9) दर्श पटवानी 92.5% विज्ञान वर्ग
(10) अनुराग राय 92.3% विज्ञान वर्ग
(11) राधिका अनन्या उपाध्याय 92% विज्ञान वर्ग
(12) आयुष पटेल 92% विज्ञान वर्ग
(13) हरिओम सिंह 91.7% विज्ञान वर्ग
(14) तरुन श्रीवास्तव 91.5% वाणिज्य वर्ग
(15) ऋषिराज 91% विज्ञान वर्ग
(16) विकास सिंह 90.7% विज्ञान वर्ग
(17) सम्मी रजा 90% विज्ञान वर्ग

गोरखपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित सी०बी०एस०ई० कक्षा 12 के परीक्षाफल हेतु आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की निदेशिका चारू चौधरी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्रों की मेहनत एवं लगन तथा शिक्षकों के कुशल प्रदर्शन हेतु बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर केक काटकर खुशियाँ मनाई गयी।

जीपीएस स्कूल के सचिव अरविंद विक्रम चौधरी ने भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

