बदायूं

Budaun News: मक्का की रखवाली कर रहे किसान की करंट से मौत

Connect News 24

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में मक्का की रखवाली कर रहे किसान की करंट से मौत हो गई। किसान ने अपने खेत में छुट्टा पशुओं से बचाव के लिए तारकशी कराई थी। इसी तार में किसी तरह से करंट आ गया।

गांव भगवतीपुर निवासी 60 वर्षीय भूप सिंह उर्फ भूपी गांव से उत्तर दिशा में अपनी मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तार में करंट आ गया। भूप सिंह करंट की चपेट में आ गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सैकड़ों छुट्टा पशु घूमते हैं जो फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उनसे फसलों को बचाने के लिए किसान दिन रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। भूप सिंह भी दिन रात मक्का की फसल रखा रहे थे, लेकिन उनको क्या पता थी कि जानवरों से बचाने के लिए जो तार लगाया है वही उनकी मौत का कारण बनेगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button