प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती: बहन को मैसेज भेजकर धमकाया, लिखा- पीछा मत करना, नहीं तो…

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र की एक युवती घर से रुपये और जेवर लेकर प्रेमी संग चली गई। उसने व्हाट्सएप पर अपनी बहन को धमकी दी कि उसका पीछा किया तो वह मुकदमा दर्ज करा देगी।
महिला ने बताया कि 17 मई को वह नरियावल स्थित अपने दूसरे मकान में गई थीं। घर में उनकी बहू और बेटी थीं। मौका पाकर उनकी बालिग बेटी एक लाख 30 हजार रुपये व जेवर निकाल लिए। वह भाभी से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकली।
जब वह घर नहीं लौटी तो जानकारी करने पर पता चला कि भिंडौलिया निवासी रामऔतार उनकी बेटी को ले गया है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी ने 23 मई को अपनी बहन को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। लिखा कि उसे तलाशने का प्रयास किया तो वह मुकदमा दर्ज करा देगी। उसने रिश्ता खत्म होने की बात कही जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। तहरीर मिलने पर बिथरी पुलिस ने युवती को ले जाने वाले आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।



