रामपुर

Rampur News: तीन डिग्री बढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल

Connect News 24

रामपुर। बीते दिनों तेज गरज और चमक के साथ हुई बारिश के बाद रविवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप की वजह से उमस बढ़ी और लोग पसीने से तर-बतर हुए। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

रविवार को सुबह से ही आसमान को चीरती हुई चिलचिलाती धूप निकली। सुबह 10 बजे में तापमान 31 डिग्री था जो दोपहर में एक बजे तक 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बढ़ती गर्मी की वजह से घरों में लोग परेशान हुए। पंखे-कूलर के आगे बैठकर गर्मी से राहत पाई। दफ्तरों में भी बारिश के बाद से जहां एसी बंद कर दिए थे। उमस बढ़ी तो इनको दोबारा चालू किया गया। गर्मी से राहत के सभी अपने-अपने स्तर से प्रयास करते दिखाई दिए। जबकि एक दिन पहले शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि मौसम विभाग आगामी दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जता रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार 29 व 30 को झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज सर्द हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम ठंडा रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button