बरेली

दरोगा बोला- हवाई जहाज बना देंगे: थाने में प्रधान के चाचा को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

Connect News 24

Police Station in-charge beat two villagers by locking in the room in Bareilly

पीड़ित गजराज सिंह व अन्य ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना प्रभारी पर एक व्यक्ति ने कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पूर्व प्रधान की शह पर पुलिस उसे और उसके भतीजे को पकड़ कर ले गई। इसके बाद बेरहमी से पीटा। थाना प्रभारी ने उसे थप्पड़ भी मारे, जिससे सुनाई देना भी बंद हो गया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच कर मामले की शिकायत की।    

शेरगढ़ थाने के गांव गहलुइया निवासी गजराज सिंह कई लोगों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान को हराकर उनका भतीजा हरेंद्र कुमार इस बार प्रधान बन गया था। तभी से पूर्व प्रधान उन लोगों से रंजिश मानता था। उन्हें और उनके रिश्ते के भतीजे मंगली को पूर्व प्रधान के साथ आए एसओ शेरगढ़ 24 मई को पकड़कर ले गए। थाने में उन्हें कमरे में बंद कर डंडों से बुरी तरह पीटा गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button