बदायूं

Budaun News: स्टेशन परिसर में वाशिंग पिट लाइन बनने का रास्ता साफ

Connect News 24

The way is clear for the construction of washing pit line in the station premises

झानी में रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद

बरेली-कासगंज जंक्शन के बीच किसी भी स्टेशन पर नहीं है बोगियों की धुलाई के लिए पिट लाइन

– अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनेंगे निकास और प्रवेश द्वार, दक्षिणी छोर पर मिलेंगे टिकट

– कार्यालय के सामने का इकलौता मुख्य द्वार होगा बंद, राज्यमंत्री ने रेलवे के इंजीनियरों से की बात

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन परिसर के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। सर्वे के बाद यहां वाशिंग पिट लाइन बनाई जा रही है, जिससे यहां बोगियों की भी धुलाई संभव हो सकेगी। अभी बरेली से कासगंज के बीच वाशिंग पिट लाइन नहीं है। इसके अलावा कार्यालय के सामने वाले मुख्य द्वार को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार अपराह्न स्टेशन परिसर का केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी निरीक्षण किया।

पिछले दिनों योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के जो 17 रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार के लिए चयनित हुए थे, उनमें उझानी का नाम भी शामिल था। इसके तहत स्टेशन पर यात्रियों के अनुरूप सुविधाओं की व्यवस्थाएं कराना शामिल रहा है। परिसर में प्लेटफार्म के उच्चीकरण का काम एक अन्य योजना से पिछले दिनों शुरू हो चुका है। अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन परिसर को आधुनिक रूप दिया जाना भी प्रस्तावित है। प्लेटफार्म तक आने-जाने को दो द्वार बनेंगे। दक्षिणी छोर के द्वार से प्रवेश तो उत्तरी द्वार से निकास रहेगा।

इसके अलावा टॉयलेट और शौचालय दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाएंगे। मुख्य द्वार के बंद हो जाने के बाद पास में पार्किंग के लिए स्थान चयनित किया गया। विभागीय जानकारी के मुताबिक, टिकट खिड़की फिलहाल मुख्य द्वार के सामने है। दो नए गेट बनने के बाद टिकट खिड़की प्रवेश द्वार के ठीक सामने होगी। ताकि बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को टिकट को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मुख्य द्वार के पास खानपान की दोनों निजी दुकानों को परिसर में ही किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा स्टेशन परिसर में करीब तीन बजे पहुंचे। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण और व्यवस्थाओं पर गौर करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने यात्रियों से जुड़ीं अन्य सुविधाओं को लेकर इंजीनियरों से जानकारी की। रेलवे के डीसीएम रोहित गुप्ता, आईजेडएम नानकचंद्र, इंजीनियर विपुल कुमार और अरविंद कुमार के अलावा सीपीएम मोहम्मद शमीम ने भी कायाकल्प के दौरान होने के वाले कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने रैक प्वाइंट पर व्यापारियों को भी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। रैक प्वाइंट से मालगाड़ियों में लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता है।

दो नंबर प्लेटफार्म के निर्माण पर पसोपेश

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में यात्रियों की जरूरी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाना है, लेकिन यात्री गाड़ियों के क्रॉस को लेकर प्लेेटफार्म नंबर दो को लेकर पसोपेश है। प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण अमृत योजना में शामिल नहीं है। ऐसे में यात्रियों को दो नंबर प्लेटफार्म के उच्चीकरण के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फुट ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भी अधर में लटका हुआ है। गौरतलब है कि बदायूं जिले में अनाज की लोडिंग और अनलोडिंग का उझानी में इकलौता रैक प्वाइंट है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उझानी में स्टेशन परिसर के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं और जरूरतों के अनुरूप निर्माण होना है। यात्रियों को पेयजल, टॉयलेट और शौचालय में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पार्किंग स्थल भी होगा।

– विपिन कुमार, स्टेशन अधीक्षक

झानी में रेलवे  स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद

झानी में रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button