Rampur News: प्रेमिका के गांव पहुंचे दो आशिकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
मिलक । अपनी अपनी प्रेमिकाओं से मिलने गांव पहुंचे दो आशिकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया तथा धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार की शाम बरेली जिले के एक गांव निवासी बाइक सवार दो युवक क्षेत्र के सिंगरा गांव पहुंच गए तथा गांव की गलियों के चक्कर लगाते रहे। देर रात ग्रामीणों ने दोनों युवकों को संदिग्ध स्थिति में एक कुएं के पास खड़ा देखा।दाएं बाएं देखा तो दो नवयुवक पास के एक घर पर झाँक रहे थे। पूछताछ में दोनों गांव में पहुंचने का स्पस्ट जबाब नहीं दे पाए । ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया तथा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी तथा पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों युवकों ने रास्ता भटकने की बात कबूली। संवाद

