रामपुर

Rampur News: लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर में फाल्ट, छह घंटे गुल रही कई मोहल्लों की बिजली

Connect News 24

रामपुर। गर्मी के बीच शनिवार रात अचानक बिजली चली जाने से लोगों को परेशानी शुरू हो गयी। इस दौरान लोगों ने मोहल्ले में निकलकर नगर पालिका और बिजलीघरों में सूचित किया। जहां लोगों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद बिजली सुबह करीब चार बजे के आसपास आ सकी। इस बीच बिजली करीब छह घंटे गुल रही। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के चलते लोड बढ़ गया, जिससे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी। जिस वजह से सप्लाई चली गयी थी।

शनिवार को रात उमस और गर्मी काफी अधिक थी। इस बीच रात करीब 10 बजे से बिजली भी चली गयी। इससे लोगों को रात भर गर्मी सताती रही। नालपार, रजा बिजलीघर, मोरी गेट, शास्त्री नगर प्रभावित रहे। इसके बाद करीब रात ढाई बजे के आसपास मोहल्लों के लोग बाहर निकल आए। इस बीच बिजली करीब चार घंटे गुल रही। इधर, एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि इन मोहल्लों मे बिजली चोरी सबसे अधिक होती है। जिस वजह से लोड बढ़ गया और इससे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी थी। जिससे बिजली चली गयी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button