पीलीभीत

नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा, अध्यक्ष आस्था अग्रवाल से सभासद की नोकझोंक

Connect News 24

Uproar in the first board meeting of the nagar palika pilibhit

पालिकाध्यक्ष और सभासद में हुई नोकझोंक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। पहली बैठक में ही हंगामा हो गया। दरअसल, बैठक के लिए पूर्व में समय दोपहर तीन बजे का तय किया गया था। इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर समय एक बजे कर दिया गया। करीब सवा बजे बैठक की कार्रवाई शुरू हो गई। 

दो बजे करीब वार्ड संख्या 26 की सभासद पुष्पा उपाध्याय आई और कोई सूचना न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। उन्होंने इसकी घोर निंदा करते हुए अपना पक्ष रखा। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने अपनी बात कहते हुए तेज आवाज में न बोलने की बात कही। यह सुनकर महिला सभासद भड़क गई। 

इसी को लेकर पालिकाध्यक्ष और सभासद में काफी देर तक नोकझोंक हुई। बैठक में हंगामे की स्थिति बन गई। इसके अलावा अन्य सभासदों ने भी बैठक की सूचना न मिलने के आरोप लगाए। सभासदों का कहना था कि नगर पालिका के बने ग्रुप से ही जानकारी हो सकी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button