शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संगीत की धुन पर बॉडी बिल्डरों ने दिखाया दम

Connect News 24

शाहजहांपुर। खिरनीबाग क्रीड़ास्थल पर आयोजित गांव महोत्सव में रविवार को दूसरे सत्र में बॉडी बिल्डिंग शो आकर्षण का केंद्र रहा। संगीत की धुन व तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक सौष्टव का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। इस बीच इंटरनेशनल खिलाड़ी सुनील यादव ने जब पोज दिखाए तो लोग तालियां बजाए बिना न रह सके।

शाम को आयोजित बॉडी बिल्डिंग शो में बरेली से आए इंटनेशनल बॉडी बिल्डर सुनील यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद 55 वर्ग कैटेगिरी में आमिर, रिजवान, मुन्ना, 55 से 65 किलोग्राम वर्ग में मुन्ना, रिजवान, अनुराग कुमार, अजय कुमार ने प्रदर्शन किया। काफी देर से इंतजार कर रहे दर्शकों के सामने जब सुनील यादव ने मंच पर आकर अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया तो काफी देर तक तालियां बजतीं रहीं। उन्होंने युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के टिप्स भी दिए।

जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बॉडी बिल्डरों को उपहार देकर सम्मानित किया। बॉडी बिल्डिंग शो के आयोजक स्टार जिम के संचालक राफे खान ने जिम संचालक मोहम्मद जुनैद, मलक अजान खान, जलालाबाद से आए शकील अहमद, शाहबाद के बाबा, मोहम्मदी के मन्नन आदि का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में रकी, शेखर कुमार, गुड्डे, अमित कुमार, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button