बरेली

Bareilly News: घाटे में चल रही सिटी बस सेवा के सीईओ ने दिया इस्तीफा

Connect News 24

बरेली। सिटी बस सेवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक दीपक चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। चौधरी परिवहन निगम रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) भी हैं। उन्होंने नगरीय परिवहन निदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि काम की अधिकता के कारण वह दायित्वों का निर्वहन ठीक से कर नहीं पा रहे हैं। इसलिए उन्हें सिटी बस सेवा की जिम्मेदारियों से मुक्ति दी जाए। हालांकि, अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

सिटी बस सर्विसेज के तहत शहर में 24 ई-बसों का संचालन हो रहा है। बस सेवा लगातार घाटे में जा रही है। रूट बदलने और किराया कम किए जाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को सिटी बस सर्विसेज बोर्ड की अध्यक्ष मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक के दौरान भी बस सेवा के घाटे में होने का मुद्दा जोरशोर से उठा था। बैठक में ई-बसों की आय बढ़ाने के लिए बरेली-भोजीपुरा, बरेली-शाही और बरेली-फरीदपुर के बीच संचालन की बोर्ड ने मंजूरी दी थी। इसमें फरीदपुर और भोजीपुरा के टोल प्लाजा रोड़ा बन गए। बोर्ड बैठक के दौरान ही दीपक चौधरी ने सिटी बस सर्विसेज का सीईओ पद छोड़ने की पेशकश करते हुए अलग से सीईओ की तैनाती का अनुरोध किया था। तब मंडलायुक्त ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा था।

इधर, तमाम प्रयासों के बाद भी सिटी बस सेवा की आय में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है। स्थितियां जस की तस हैं। नए रूट पर संचालन भी मुश्किल दिख रहा है। ऐसे मेें अचानक दीपक चौधरी ने पद से इस्तीफ दे दिया। दीपक चौधरी ने बताया कि काम की अधिकता के कारण उन्होंने सिटी बस सर्विसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक के पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है। अभी मंजूरी नहीं मिली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button