बदायूं
Budaun News: दो हजार रुपये मांग रहे दरोगा का ऑडियो वायरल, लाइन हाजिर
बदायूं। बिसौली कोतवाली में तैनात दरोगा को दो हजार रुपये की डिमांड महंगी पड़ गई है। वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच शुरू कराई है।
बिसौली कोतवाली में तैनात दरोगा ओमदेव शर्मा ने बिसौली की बाजार में दुकान लगाने वाले एक दुकानदार से दो हजार रुपये की मांग की थी। फोन पर दरोगा ने उससे वसूली का प्रयास किया, इसका ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दो हजार रुपये की डिमांड का ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर किया है। संवाद



