बदायूं

Budaun News: खिरिया रहलू गांव में बालक की ट्रॉली से कुचलकर मौत

Connect News 24

अलापुर। थाना क्षेत्र में अपने खेत में मक्का की रखवाली करने गया आठ वर्षीय बालक बारिश आने पर ट्रॉली के नीचे बैठ गया था। बारिश रुकने पर अचानक चालक ट्रैक्टर लेकर चला तो बालक ट्राली के पहिया के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव खिरिया रहलू निवासी मंगलसेन का आठ वर्षीय पुत्र रिशु अपने पिता के साथ खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गया था। इसी बीच आंधी बारिश आ गई तो रिशु बारिश से बचने के लिए ट्राली के नीचे छिप गया। बारिश रुकने पर चालक ट्रैक्टर को लेकर चलने लगा इसी बीच रिशु ट्रॉली के पहिया के नीचे कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, उसकी वजह है कि मृतक के पिता का ही ट्रैक्टर था। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button