बरेली

दिल झकझोर देगी नवजात की कहानी: किसी ने रात में सड़क किनारे मरने के लिए फेंका, विशाल और अशरफ ने बचाई जान

Connect News 24

newborn baby boy found abandoned on the roadside in bareilly

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर दिया। वजीरगंज बस स्टैंड के पास सोमवार रात लोगों को एक नवजात शिशु पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात किसका है और यहां कौन छोड़ गया। 

वजीरगंज बस स्टैंड के पास रात करीब नौ बजे नवजात की बिलखने की आवाज सुन लोगों के कदम ठिठक गए। लोगों ने मौके पर जाकर देखा को सूनसान जगह पर कपड़े में लिपटा नवजात बिलख रहा था। मासूम को देख लोग दंग रह गए। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। हर किसी के जहन में यह सवाल था कि यह बच्चा किसका है और यहां कैसे पहुंची। आसपास लोगों के जानकारी की गई। 

सूनसान जगह पर पड़ा था बच्चा 

वजीरगंज स्टैंड के पास रहने वाले विशाल और अशरफ शाह ने बताया कि रात करीब नौ बजे वो टहल रहे थे, तभी उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो वो समझे किसी का बच्चा रो रहा होगा, लेकिन जब काफी देर तक बच्चे का रोना बंद नहीं हुआ तो जिस तरफ से आवाज आ रही थी, उधर जाकर देखा। सूनसान जगह पर सड़क किनारे नवजात दिखा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button